Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनरेटर में तेल न होने से समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन बुजुर्ग महिला की मौत।

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

: चम्पावत पुलिस ने 479 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन 02 ठेकेदारों पर ठोका 11 हज़ार का चालान बिना सत्यापन के मजदूरों से करा रहे थे कार्य 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 4, 2024
चम्पावत पुलिस ने 479 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन 02 ठेकेदारों पर ठोका 11 हज़ार का चालान बिना सत्यापन के मजदूरों से करा रहे थे कार्य एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर रविवार 4 जुलाई को जनपद चंपावत के सभी थाना क्षेत्र मे पुलिस टीमो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे अभियान चलाकर कुल 479 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों का सत्यापन किया ।साथ ही बिना सत्यापन कराएं मजदूरों को काम पर रखने वाले 02 ठेकेदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए पुलिस 11 हज़ार रुपए का चालान किया तथा सभी को हिदायत दी गई कि भविष्य में यदि उनके द्वारा बिना सत्यापन करें किसी को भी अपने साथ कार्य करने हेतु रखा जाएगा तो उनके विरुद्ध नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।वही सभी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र मे कोई बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने मकान में रह रहे किराएदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराये अन्यथा मकान मालिकों के विरुद्ध भी नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें