Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनरेटर में तेल न होने से समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन बुजुर्ग महिला की मौत।

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

: चंपावत:पकड़ में आया चंपावत में घूम रहा विशालकाय किंग कोबरा वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 4, 2024
पकड़ में आया चंपावत में घूम रहा विशालकाय किंग कोबरा वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू आखिर चंपावत क्षेत्र में घूम रहा विशालकाय किंग कोबरा रविवार को वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया वन विभाग ने सिमलटा से किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर लिया है किंग कोबरा घूमते घूमते सिमलटा क्षेत्र में पहुंच गया इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई वहीं किंग कोबरा के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में काफी दहशत है सूचना पर बनकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह खतरनाक और विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू किया मालूम हो किंग कोबरा अधिकतर तराई क्षेत्र में पाया जाता है लेकिन चंपावत में किंग कोबरा का पाया जाना है एक खतरे की घंटी है लगभग दो हफ्ते पहले भी किंग कोबरा चंपावत के हिंगला देवी क्षेत्र में देखा गया था अब हिंगला देवी क्षेत्र में यही किंग कोबरा था या कोई अन्य किंग कोबरा था इस बारे में कहां नहीं जा सकता है वही चंपावत जैसे ठंडे क्षेत्र में किंग कोबरा पाए जाने से वन विभाग के अधिकारी भी आश्चर्यचकित है मालूम हो किंग कोबरा दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले वह खतरनाक सांपों में से एक है इसके काटने से आदमी का बचाना लगभग नामुमकिन है वही चंपावत क्षेत्र में किंग कोबरा पाए जाने से लोग दहशत में है

जरूरी खबरें