Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टनकपुर:सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंगारंग कार्यक्रम से हुआ राफ्टिंग प्रतियोगिता का आगाज।देश भर से आए खिलाड़ियों ने देखी उत्तराखंड की संस्कृति  

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 8, 2025
देश भर से आए खिलाड़ियों ने देखी चंपावत के साथ साथ पूरे उत्तराखंड की संस्कृति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंगारंग कार्यक्रम से हुआ प्रतियोगिता का आगाज। चम्पावत में 38 वे राष्ट्रीय खेलों में मित्र देश नेपाल के कंचनपुर जिले के जिल्लाधिकारी नारायण प्रसाद सपकोटा तथा पुलिस अधीक्षक कंचनपुर चक्रराज जोशी शामिल होकर गदगद हुए।उत्तराखंड की पहचान छोलिया नृत्य तथा स्वागत गीत से हुआ अतिथियों का स्वागत। टनकपुर के काली (शारदा) नदी में 3 दिन चलेगी राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत प्रथम दिन चंपावत के टनकपुर के चरण मंदिर से शुरू हुई राफ्टिंग प्रतियोगिता जो बूम मंदिर में समाप्त हुई। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अवसर पर मित्र देश नेपाल के कंचनपुर जिले के जिल्लाधिकारी नारायण प्रसाद सपकोटा तथा पुलिस अधीक्षक कंचनपुर चक्रराज जोशी शामिल होकर गदगद हुए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली यह बेहद गर्व की बात है और राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता जनपद चंपावत में होना हमारे लिए और भी अधिक गौरव व सौभाग्य की बात है।* राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता 08 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगी, जिसमें 8 राज्यों के 85 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिसमें महिला, पुरुष और मिक्स ग्रुप शामिल हैं। यहां आयोजन होने से देश भर के खिलाड़ी हमारी संस्कृति को जानेंगे एवं चंपावत की सांस्कृतिक पहचान भी बढ़ेगी।    जिलाधिकारी ने कहा कि चंपावत अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए अलग मायने रखता है, ऐसे में राष्ट्रीय खेल जैसे आयोजन यहां होने से चंपावत के पर्यटन एवं संस्कृतिक रूप को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी प्रतिभागी अपना अच्छ प्रदर्शन करें एवं एक सकारात्मक भावना से प्रतियोगियों में प्रदर्शन करें। 38 वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत को डेमो राफ्टिंग का प्रथम दिन प्रातः 9:00 बजे से मेन और वुमन की स्प्रिंट और मिक्सड राफ्टिंग काकड़ घाट से बुम मंदिर तक हुई। उसके बाद अपराह्न 2 बजे डाउन रिवर की मेन और वुमेन प्रतियोगिता चरण मंदिर से बुम मंदिर तक हुई। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी कंचनपुर नेपाल, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक, चंपावत अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक कंचनपुर नेपाल चक्रराज जोशी ने हरि झंडी दिखाकर किया तथा सभी को शुभकामनाएं दी। निर्णायक टीम में प्रेसिडेंट इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रशान्त कुशवाहा, कंपटीशन डायरेक्टर बिलक्विस मिर, चीफ फिनिश जज, जयंकता सिंह, दिलीप, चेयरपर्सन राफ्टिंग पदम गुलेरिया रहे।जिलाधिकारी कंचनपुर नेपाल, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक, चंपावत अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक कंचनपुर नेपाल चक्रराज जोशी ने विजेता टीमो को मेडल पहनाकर मौली प्रदान की किया। जिसमें पुरुष डाउन रीवर में गोल्ड मेडल कर्नाटक टीम ने जीता, रजत पदक एसएससीबी ने तथा कांस्य पदक आंध्र प्रदेश की टीम ने जीता। वहीं महिला डाउन रीवर में प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड कर्नाटक ने जीता, द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक उत्तराखंड ने जिता तथा तृतीय स्थान पर रहकर चंडीगढ़ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने पड़ोसी देश नेपाल से आए कंचनपुर के जिल्लाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के उपलक्ष्य में स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर सेक्टरी जनरल इंडियन ओलंपिक कमेटी डॉ डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट,उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश शर्मा, प्रह्लाद सिंह मेहता व विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी स्थानीय जनता तथा अन्य लोग उपस्थिति रहे।

जरूरी खबरें