Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम मे 1600 मी स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन। ललित ने मारी बाजी

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 18, 2026

लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम मे 1600 मी स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन। ललित ने मारी बाजी

दौड़ में युवाओ ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग प्रथम तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित।स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच उत्तराखंड के द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत आज रविवार को लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 1600 मीटर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का आयोजन गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे के सौजन्य से किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ में ललित सिंह प्रथम, पवन सिंह द्वितीय , रोहित सिंह रावत तृतीय, सुमित कुमार चतुर्थ ,पंकज सिंह बोरा पंचम, नितिन त्रिवेदी छटे , राहुल पांडे सप्तम ,मयंक अधिकारी अष्टम ,श्रेयांश वर्मा नवम तथा नितिन बोहरा 10वें स्थान पर रहे। पहले 10 स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।जिसमें प्रथम तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को 3 हजार , 2500 तथा 2 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सतीश चंद्र पांडे के प्रतिनिधि के तौर पर राकेश करायत, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर आदि मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडे का रहा। दौड़ में फुटबॉल कोच नितेश ढेक व कमांडो मनोज करायत, कोच मोहन सिंह राणा, रंजीत बोहरा, भूपाल पाटनी, भूपेंद्र बोहरा, कपिल सिंह रमेश बोहरा के द्वारा सहयोग किया गया। दौड़ को लेकर युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। सभी युवाओं ने दौड़ के आयोजकों को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें