Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नन्हे फुटबॉलरो ने दिखाया दमखम अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 28, 2025

नन्हे फुटबॉलरो ने दिखाया दमखम अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में आज स्वामी विवेकानंद विद्यालय स्तरीय अंडर -14 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अद्वैत आश्रम मायावती के प्रबंधक स्वामी सुहृदानंद जी के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजको के प्रयासों की सराहना की तथा दोनों ही टीमों के नन्हे फुटबॉलरों से उनका परिचय प्राप्त करते हुए मोबाइल व नशे से दूर रहने की अपील की। फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम दिन आज चार मैच खेले गए। मैच के प्रथम मुकाबले में मुक्ता मेमोरियल होली विजडम एकेडमी ने सी एकेडमी 2 -0 से पराजित किया। होली विजडम की तरफ से ऋषभ ने दोनों ही गोल किए ।प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबला ऑकलैंड पब्लिक स्कूल और रा०इ०का० लोहाघाट के बीच खेला गया। जिसमें ऑकलैंड पब्लिक स्कूल ने 1-0 जीत दर्ज की। ऑकलैंड की तरफ से आदित्य पनेरु ने गोल दागा। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल और अल्पाइन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया,जिसमें नैतिक के गोल से ज्ञानदीप एक गोल से विजय रहा। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला विवेकानंद विद्यामंदिर और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें विवेकानंद विद्यामंदिर के सचिन और साहिल ने एक एक गोल कर विवेकानंद विद्यामंदिर को 2 गोल से जीत दिलाई। सभी टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा बेहतरीन फुटबॉल खेली गई। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लोहाघाट घनश्याम भट्ट रहे उनके द्वारा नन्हे फुटबॉलरों से नशे व मोबाइल से दूर रहते हुए अपने स्वास्थ्य और पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही गई प्रतियोगिता के आयोजक फुटबॉल कोच नितेश ढेक व शिक्षक बृजेश ढेक ने बताया कल प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। कहा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त किशोर पीढ़ी और फुटबॉल प्रतिभाओं की खोज करना है। उन्होंने कहा खेल ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे किशोर नशे व मोबाइल से दूर रह सकते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने की अपील की। इस दौरान शिक्षक रमेश रावत, फुटबॉल खिलाड़ी विमल मेहता ,मनीष ढेक, हरीश मेहता, शेखर पुनेठा, रोहित मेहता, दीपक महर ,सुशील थापा आदि मौजूद रहे। मैच निर्णायक की भूमिका में यश करायत ,नैतिक करायत,आयुष प्रथोली आदि रहे।

जरूरी खबरें