Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:फुटबॉल कोच नितेश ढेक की मेहनत लाई रंग लोहाघाट के सात खिलाड़ियों का जिले की टीम में चयन ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

फुटबॉल कोच नितेश ढेक की मेहनत लाई रंग लोहाघाट के सात खिलाड़ियों का जिले की टीम में चयन ।देहरादून में आयोजित होने जा रही अंडर 17 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चंपावत जिले की फुटबॉल टीम में लोहाघाट के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले की टीम मे लोहाघाट के सात खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल प्रेमीयो ने खुशी जताई है । इन सभी खिलाड़ियों को खेल विभाग के फुटबॉल कोच व मशहूर गोलकीपर नितेश ढेक के द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है। कोच नितेश की ट्रेनिंग से अब लोहाघाट में कई युवा फुटबॉल खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। फुटबॉल कोर्स नितेश ढेक ने बताया अंडर 17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चंपावत जिले की टीम का चयन किया जा चुका है ।जिसमें लोहाघाट के नैतिक करायत ,वैभव पुजारी ,मनीष ढेक, आयुष सिंह प्रथोली ,संजय बोहरा ,आयुष फर्त्याल ,व अभिषेक जोशी का चयन हुआ है। फुटबॉल कोच ने बताया मंगलवार को चंपावत जिले की टीम देहरादून के लिए रवाना होगी उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है जिले की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

जरूरी खबरें