Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:युवाओं को नशे से दूर रखते है खेल पूर्व विधायक ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 19, 2025

युवाओं को नशे से दूर रखते है खेल पूर्व विधायक ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ।

देवीधार 11 बनी प्रतियोगिता की चैंपियन रोमांचक मुकाबले में पाटन 11 को दी मात।लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल आज शुक्रवार को लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के टाण खेल मैदान में चल रही मां कड़ाई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहुंचे। पूर्व विधायक फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख महेंद्र ढेक व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र बोहरा ने फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल को खेल भावना से खेलने तथा नसे से दूर रहने को कहा। पूर्व विधायक ने कहा आज का युवा वर्ग के तेजी से नसे एवं मोबाइल की लत की गिरफ्त आते जा रहा है।पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा युवाओं को नशे व मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की है पूर्व विधायक ने कहा ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाओं को उभारने की जरूरत है। ताकि वह राष्ट्रीय वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन पूर्व विधायक ने प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे युवाओं के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।उन्होंने लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए धामी सरकार को धन्यवाद दिया।प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं के द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक , देवेंद्र बोहरा का स्वागत किया।प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं ने कहा पूर्व विधायक के द्वारा ही इस खेल मैदान का निर्माण किया गया था ।जिस कारण आज इस मैदान में जिले की सबसे अधिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है तथा क्षेत्र के युवा भर्ती को लेकर यहा तैयारी करते हैं ।जिस कारण यहां का युवा वर्ग आज भारतीय सेना व अर्ध सैनिक बल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनके द्वारा पूर्व विधायक को धन्यवाद दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजक सागर ढेक ने बताया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवीधार 11 व पाटन 11 के बीच खेला गया ।फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा रोमांचक मुकाबले में देवीधर11 ने 22 रनों से जीत हासिल कर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच दिव्यांश को चुना जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार 96 रन व एक विकेट लिया मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सागर को दिया गया।आज के अंपायर मनीष मुरारी व सूरज कुमार रहे बाल बाय की भूमिका रोहित कुमार व आयुष फर्त्याल ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जरूरी खबरें