Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने किया गौरलचौड़ मैदान का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने किया गौरलचौड़ मैदान का निरीक्षण

खिलाड़ियों की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देशजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने शुक्रवार को गौरलचौड़ मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर मैदान की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी सुविधाओं को प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मैदान में वर्षा जल भराव एवं गड्ढों की समस्या सामने आने पर अपर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से जेसीबी मशीन बुलाकर समतलीकरण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल गतिविधियों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि नियमित रूप से मैदान की देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने मैदान का उपयोग केवल खेल गतिविधियों तक सीमित रखने पर जोर देते हुए कहा कि मैदान में गाड़ी चलाना सीखने या अन्य गैर-खेल गतिविधियों को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौरलचौड़ मैदान जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसे संरक्षित और सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्षा काल के चलते मैदान में गड्ढे बन गए थे और पानी भर जाने के कारण खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल तत्काल कार्यवाही कर स्थिति को सुधारने का प्रयास किया गया है। मौसम अनुकूल होते ही शेष कार्य कर मैदान को पूरी तरह समतल और खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बनाया जाएगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदान के रख-रखाव के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए, जिसमें नियमित सफाई, घास की कटाई, जल निकासी व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी शामिल किया जाए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों से भी अपील की कि वे मैदान की देखभाल में सहयोग करें और अनुशासन बनाए रखते हुए खेल भावना को आगे बढ़ाएं।इस दौरान उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, ईई आरडब्लू डी बृज मोहन आर्या, यूएसएडीए के अधिकारी टी सी पंत, विजय चौधरी, प्रदीप बोहरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें