Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट साहबराम : : PM Kisan Mandhan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार हर महीने देगी 3000 रुपये पेंशन; जल्दी करें आवेदन

Editor

Tue, Sep 23, 2025

PM Kisan Mandhan Yojana: केंद्र सरकार किसानों के लिए एक शानदार योजना चला रही है। यह योजना गरीब किसानों की समस्या को देखते हुए और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाई गई है। आपको बता दें कि सरकार कि इस स्कीम का नाम PM किसान मानधन योजना है। PM किसान मानधन योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कई किसान आवेदन कर रहे हैं। आइए आज हम आपको इस योजन के बारे में पूरे विस्तार से समझते हैं।

बता दें कि PM किसान मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर योगदान राशि को तय किया जाता है।

हर माह मिलेगी तीन हजार पेंशन

अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये पीएम किसान मानधन योजना में निवेश करना होगा। यह निवेश आपको पूरे 60 साल की उम्र होने तक करना होगा। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी।

अगर आप पीएम किसान मानधन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

वे किसान जिनके पास दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि है वे इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा ईएसआईसी और ईपीएफओ का लाभ लेने वाले किसानों को भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है।

जानें कैसे करें आवेदन?

पीएम किसान मानधन योजना लाभ लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और उम्र प्रमाण पत्र लेकर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाना होगा। यहां आधार आधारित रजिस्ट्रेशन किया जाता है और प्रीमियम की रकम हर महीने जमा करनी होती है। किसान जितनी जल्दी इस योजना में शामिल होते हैं, उतना कम प्रीमियम देना होता है।

जरूरी खबरें