Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :सैरीगैर(कलीगांव) में दीवार ढहने से खतरे की जद में आए भवन बाल -बाल बचे राहगीर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 12, 2025

.सैरीगैर में दीवार ढहने से खतरे की जद में आए भवन बाल -बाल बचे राहगीर।शुक्रवार को लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कलीगांव के सैरीगैर क्षेत्र में सुरक्षा दीवार ढहने से दो भवन खतरे की जद मे आ गए। मलवे से पैदल मार्ग भी बंद हो गया है। कली गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीवान सिंह पुजारी ने बताया दीवार ढहने से आए मलवे से दो-तीन राहगीर मलवे में दबने से बाल बाल बच गए तथा दो ग्रामीणों के भवन को खतरा पैदा हो गया है ।पुजारी ने कहा इसकी सूचना उनके द्वारा प्रशासन को दे दी गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार निर्माण तथा पैदल मार्ग को खोलने की मांग की है। भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस दौरान पूर्व प्रधान नारायण सिंह पुजारी, दिनेश पुजारी, दीवान पुजारी, सौरभ पुजारी , खुशाल मेहता ,सूरज मेहता, रमेश बोरा ,शिव शक्ति पुजारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें