Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इस गांव की सरपंच सस्पेंड, ये बड़ी वजह आई सामने ?

Editor

Fri, Sep 5, 2025

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में गांव किछाना की महिला सरपंच को जिला प्रशासन के आदेश के बाद पद से हटा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला सरपंच पर आरोप है कि साथ में वह गांव की आशा वर्कर के रूप में कार्य कर रही थी। वह सरपंची और आशा वर्कर दोनों के नाम पर जिला विकास एवं पंचायत विभाग और स्वास्थ्य विभाग से मानदेय ले रही थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जब ग्राम पंचायत विभाग के पास इस संबंध में शिकायत पहुंची तो महिला सरपंच सुमन को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन 7 दिन के नोटिस के अंतराल में भी महिला सरपंच ने कोई जवाब नहीं दिया। नोटिस के बावजूद महिला सरपंच दोनों जगह से मानदेय ले रही थी। Haryana News

ये कार्रवाई

इस संबंध में DDPO कैथल की ओर से की ओर से खंड के BDPO को भी जांच के आदेश दिए गए। जांच में उन्होंने भी यही बताया कि महिला दोनों जगह से मानदेय ले रही है। इस पर प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए महिला को सरपंच पद से हटा दिया है।

जरूरी खबरें