रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:9.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज
Laxman Singh Bisht
9.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज

चम्पावत।ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के तहत चम्पावत पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के निर्देश में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान मनिहारगोठ लोहे के पुल के पास पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन, निवासी वार्ड नंबर-3, टनकपुर, जनपद चम्पावत, उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 9.63 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त द्वारा अवैध स्मैक का परिवहन करने में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BQ 3042 को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त में पूर्व में भी मामले दर्ज हो चुके हैं।पुलिस टीम में उ0नि0 तेज कुमार, कोतवाली टनकपुर,हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।