Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर:सरस मेले से लौट रही महिला के साथ देवर के सामने तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म।

सरस मेले से लौट रही महिला के साथ देवर के सामने तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म।

देवर के दोस्त ही निकले भाभी के अस्मत के लुटेरे ।

रुद्रपुर से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। आरोपियों ने महिला के देवर के सामने ही तमंचे की नोक पर दुष्कर्म को अंजाम दिया है। रुद्रपुर में चल रहे सरस मेले से देवर के साथ लौट रही महिला के साथ देवर के दोस्तों ने तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। रुद्रपुर पुलिस ने मामले में तहरीर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा महिला का पुलिस के द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई। पुलिस के द्वारा घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा सर्विलेंस टीम को भी अलर्ट मोड में किया गया है। महिला के देवर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया उसके दोस्त राजा व करन ने सुनसान जगह पर तमंचा और चाकू दिखाकर बारी-बारी से उसकी भाभी के साथ दुष्कर्म किया ।उसके द्वारा जब विरोध किया गया तो गोली मारने की धमकी दी गई वह दोनों आरोपियों से भाभी को छोड़ने की गुहार लगाता रहा पर उनके द्वारा कोई बात नहीं सुनी गई। देवर ने कहा उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके दोस्त ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस भी आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। रंपुरा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने सोमवार देर शाम को अभियुक्तों के घर दबिश दी थी पर अभियुक्त पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। पुलिस के प्रयास जारी है। घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।

जरूरी खबरें