Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

: हरिद्वार:दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 14, 2024
दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या। हरिद्वार के ज्वालापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना यहां के मोहल्ला चाकलान की है। यहां रहने वाली तीर्थपुरोहित परिवार की महिला अर्चना शर्मा घर पर अकेली थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गंगा सप्तमी के चलते पूरा परिवार हरकीपौड़ी गंगा स्नान के लिए गया था। तभी घर में घुसकर किसी ने बुजुर्ग महिला के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हरकीपौड़ी से लौटे परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने लूट की घटना से इंकार करते हुए जल्द ही हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है।

जरूरी खबरें