Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

सूचना

: लोहाघाट:कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लोहाघाट दौरे को लेकर बड़ा बयान  दम है तो अग्नि वीर योजना के नाम पर वोट मांग कर दिखाएं राजनाथ सिंह 

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 12, 2024
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लोहाघाट दौरे को लेकर बड़ा बयान  दम है तो अग्नि वीर योजना के नाम पर वोट मांग कर दिखाएं राजनाथ सिंह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लोहाघाट दौरे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय ने बड़ा बयान दिया है राय ने कहा अगर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह में दम है तो वह अग्नि वीर योजना के नाम पर उत्तराखंड में वोट मांग कर दिखाएं राय ने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा ने अग्नि वीर योजना लागू कर पहाड़ के युवाओं का रोजगार छीना है योजना लागू करने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा हाथ है उन्होंने कहा रक्षा मंत्री किस मुंह से उत्तराखंड की जनता से वोट मांगने आ रहे हैं राय ने कहा कांग्रेस  उनके दौरे का विरोध करती  है उन्होंने कहा भाजपा की युवा विरोधी अग्नि वीर योजना से पहाड़ के युवा अब सेना में जाने से कतरा रहे जिस कारण उत्तराखंड में भाजपा के खिलाफ काफी आक्रोश है उन्होंने भाजपा को जुमलो व जन विरोधी सरकार बताया उन्होंने कहा भाजपा ने पहाड़ के युवाओं का रोजगार छीना है सेना में जाने के लिए लिए युवा रात दिन मेहनत करते थे उन्होंने कहा बीजेपी कितना भी जोर लगा ले पर इस बार उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट कांग्रेस जीतने जा रही है तथा देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जुमलो की सरकार के जुमले जुमले ही रह जाएंगे जनता कांग्रेस के साथ है

जरूरी खबरें