Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिला पंचायत पाटन पाटनी में सुनीता और सुष्मिता के बीच होगा महामुकाबला

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 11, 2025

हॉट सीट पर भाजपा और पूर्व विधायक फर्त्याल की साख दाव पर।

मुकाबले को लेकर बिसंग में होने लगी एक जुटता पुराने गिले शिकवे होने लगे दूर।

सुई सुनीता के समर्थन मे।

पाटन पाटनी, कलीगांव, चौड़ी, फोर्ती ,खूना बलाई की जनता बनेगी किंग मेकर
इस बार लोहाघाट की पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट पर लोगों को एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है। इस सीट पर जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी पत्नी सचिन जोशी व निर्दलीय सुष्मिता फर्त्याल पुत्री पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के बीच आमने-सामने की जंग होगी। जनता इस मुकाबले को भाजपा और पूर्व विधायक फर्त्याल के बीच देख रही है। मुकाबले में भाजपा और पूर्व विधायक फर्त्याल की साख दाव पर लगी हुई है। दोनों ही हर हाल पर इस सीट को जीतना चाह रहे हैं। जहां भाजपा सुनीता जोशी को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। तो वही सुष्मिता को जीत दिलाने के लिए उनके पिता पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल अपने राजनीतिक जीवन का पूरा अनुभव लेकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मुकाबले को लेकर सुष्मिता के पक्ष में बिसंग क्षेत्र में एक जुटता होने लगी है तथा पुराने गिले शिकवे दूर होने लगे हैं जो पूर्व विधायक की ताकत को बढ़ा रहे हैं। तो वहीं सुनीता के पति सचिन जोशी भी अपनी पूरी ताकत लगाकर इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए तैयार है जहां उन्हें अपने गृह क्षेत्र सुई की जनता का पूरा समर्थन मिलता नजर आ रहा है। दोनों ही इस सीट पर अपनी अपनी जीत का दावा कर चुके हैं। जहां पूर्व विधायक फर्त्याल के पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव है तथा उनके पास समर्थकों की एक पूरी फौज है तथा राजनीति के हर दाव पेच को वह भली भांति जानते हैं। फर्त्याल हर हाल में इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। तो वहीं भाजपा भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए रणनीति तैयार कर रही जिसके लिए बैठकों का दौर जारी है। अब देखना है इस हॉट सीट पर जनता किसे जीत का ताज पहनाती है। पूरे जिले की निगाहें इस सीट पर बनी हुई है। जनता इस सीट पर कांटे का मुकाबला देख रही है। जनता का कहना है अगर इस सीट पर सुष्मिता फर्त्याल की जीत होती है तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के समीकरण बदलने की पूरी संभावना है यह सीट जिला पंचायत अध्यक्ष का भविष्य भी तय करेगी। अगर प्रत्याशी की बात करें तो सुष्मिता एक राजनीतिक परिवार से आती है और राजनीति को भली भांति जानती और समझती है तो वही सुनीता जोशी राजनीति से दूर रही है अब तक ग्रहणी की भूमिका निभाती रही है। जिस कारण सुष्मिता उन पर भारी पड़ती है। यह सिर्फ एक विश्लेषण है। फैसला जनता जनार्दन ने करना है।

जरूरी खबरें