Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने नौ लोगों ने भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद की करी दावेदारी :सूत्र

Laxman Singh Bisht

Tue, May 14, 2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने नौ लोगों ने भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद की करी दावेदारी :सूत्र आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए लोहाघाट में राजनीति गरमा गई है लोहाघाट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सामने नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट पद के लिए भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम रखे गए सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा के 9 दावेदारों के नाम रखे गए हैं जिनके नाम पर पार्टी हाई कमान मंथन करने के बाद प्रत्याशी तय करेगी सूत्रों के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सामने भाजपा जिलामंत्री रेनू गढ़कोटी , राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,बीजेपी के वरिष्ठ नेता दीपक ओली ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा , गीता ओली ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सतीश खर्कवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्येक वर्ग से प्रत्याशियों के तीन-तीन नामो के पैनल बनाने के निर्देश दिए हैं कुल मिलाकर आप निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में राजनीतिक गरमाते जा रही है

जरूरी खबरें