Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: लोहाघाट:भाजपा निकाय चुनाव में योग्य व समर्पित उम्मीदवारों का करेगी चयन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

Laxman Singh Bisht

Mon, May 13, 2024
भाजपा निकाय चुनाव में योग्य व समर्पित उम्मीदवारों का करेगी चयन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लोहाघाट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि आज लोग अपने राजनीतिक ताने-बाने को छोड़कर जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे नए भारत के निर्माण के साक्षी बनना चाहते हैं। यही वजह है कि आज लोग भाजपा के बैनर तले अपनी शक्ति, सामर्थ्य व कार्य क्षमता को प्रदर्शित करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कुमाऊं के अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान लोहाघाट में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चन्द्र पांडे के आवास में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के लिए जो लगातार कार्य किए जा रहे हैं, उससे देश के करोड़ों गरीब लोगों की दुआएं उनके साथ जुड़कर उनमें राष्ट्र के पुनर्निर्माण की शक्ति व सामर्थ्य पैदा कर रहे हैं। भट्ट ने बताया कि आज देश के लोगों के सामने सबसे बड़ी परीक्षा की घड़ी यह है कि एक ओर अपना सब कुछ राष्ट्र के लिए न्योछावर करने वाले मोदी जी का चेहरा है तो दूसरी ओर दशानन के रूप में इंडी गठबंधन के ऐसे लोगों को सत्ता सौंप कर क्या देश की ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं? जैसे चील के घोंसले में रखे मांस के टुकड़े की दशा होती है। भट्ट ने कहा कि उनका कुमाऊँ मंडल का ताजा दौरा आगामी निकाय चुनाव में भाजपा के लिए योग्य व समर्पित लोगों का चयन कर वार्ड मेंबर से लेकर चेयरमैन की कुर्सी में भाजपा का परचम लहराना है। भाजपा कमल चुनाव चिन्ह के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी। हालांकि राज्य चुनाव आयोग द्वारा शीघ्र ही आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की जानी है 6 लेकिन पार्टी संगठन ने अपनी मजबूत तैयारी पहले ही की हुई है। निकाय चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री जी के मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास सबका प्रयास के आधार पर प्रत्याशियों का चयन करेगी। अलबत्ता संगठन की ओर से ऐसी टीमें लोगों के बीच गुप्त तरीके से जाकर उनकी भावनाओं को आधार बनाएंगी साथ ही जिला स्तर पर मंडल व जिला अध्यक्षों की भी राय ली जाएगी। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का यहां सतीश चंद्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक ओली एवं मणिप्रभा तिवारी ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

जरूरी खबरें