Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

रिपोर्ट: साहबराम : New Mini Bypass: हरियाणा के सोनीपत में बनेगा मिनी बाइपास, इन इलाकों से होकर गुजरेगा, तैयारियों में जुटा विभाग

Editor

Sun, Sep 7, 2025

Haryana New Mini Bypass: हरियाणा के सोनीपत में ट्रैफिक को देखते हुए एक नया मिनी बाईपास बनाने की तैयारियां शुरु हो गई है। इसको लेकर अब विभाग भी जुट गया है। वहीं इस मिनी बाईपास से भीड़भाड़ वाले इलाकों का काफी हद तक ट्रैफिक कम हो जाएगा।
यहां से निकलेगा मिनी बाईपास

यह बाईपास गोहाना रोड बाईपास से डीक्रस्ट के पीछे से होते हुए रेवली गांव के पास मुरथल रोड और इसके बाद बहालगढ़ रोड से सीधे कनेक्ट होगा। इस बाईपास से लोगों को सुगम ट्रैफिक संचालन के संचालन के साथ नेशनल हाईवे 44 के लिए आवाजाही का एक नया विकल्प भी मिल जाएगा।

बाईपास के लिए करोड़ों रूपये मंजूर किए

बता दें कि रोहतक रोड को ककरोई रोड से जोड़ने के लिए 2.5 km लंबे मिनी बाईपास को बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसी संभावना जताई जा रही है 6 महीने में इसे बना लिया जाएगा। लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई तक 33 फुट चौड़े मिनी बाईपास को बनाने की योजना बनाई गई थी। बाईपास को लेकर पिछले साल अगस्त में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें 4.01 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था।

मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड होंगे कनेक्ट

मिनी बाईपास को लेकर इस साल भी सोनीपत मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। मीटिंग में गोहाना रोड बाईपास से लेकर मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड को एक मिनी बाईपास के माध्यम से जोड़ने के लिए चर्चा की गई थी। 

ऐसा कहा जाता है कि गोहाना रोड बाईपास से सिंचाई विभाग का एक सूखा रजबाहा मौजूद हैं। यह डीक्रस्ट के पास से गांव रेवली के पास मुरथल रोड और गाए बहालगढ़ रोड तक जाता है। इस पर अगर टू-लेन सड़क बना दी जाए तो यह लोगों के लिए मिनी बाईपास की तरह काम करेगा। 

इस सड़क के बन जाने के बाद लोग आसानी से मुरथल रोड से सीधे बहालगढ़ रोड पर पहुंच सकते हैं। मुरथल रोड से सीधे गोहाना बाईपास पर आवाजाही हो सकेगी।

जरूरी खबरें