Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : New Highway: हरियाणा से राजस्थान तक बनेगा ये नेशनल हाईवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Editor

Mon, Sep 8, 2025

New Highway: हरियाणा और राजस्थान वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। 

केंद्र सरकार ने नूंह से फिरोजपुर झिरका तक 45 किलोमीटर लंबे और राजस्थान सीमा तक फैले 325 करोड़ रुपये के नए चार लेन वाले नेशनल हाईवे को हरी झंडी दे दी है। New Highway

नेशनल हाइवे 248-ए का हिस्सा यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना, यात्रा के समय को काफी कम करने और साउथ हरियाणा में सड़क सुरक्षा में बड़ा परिवर्तन लाने का काम करेगा। 

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में नूंह के मालब और भादस में नौ फ्लाईओवर, छह अंडरपास और कई बाईपास बनाने का काम शामिल हैं। यह काम अगले दो साल तक पूरा होने की संबावना है। यह राजमार्ग किलर हाइवे के नाम से जाता है और यहां बड़े सड़क हादसे होते रहते है। New Highway

शुरुआत में 2019 में ₹186 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, लेकिन बाद में उसी क्षेत्र से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण इस परियोजना को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। New Highway

हालांकि, अब प्रोजेक्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और इससे लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।

जरूरी खबरें