Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, सेना से जुड़ी ख़ुफ़िया जानकारी भेजता था पाकिस्तान

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पलवल जिले से एक बड़े खुलासे में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आलीमेव गांव निवासी 35 वर्षीय तौफीक के रूप में हुई है, जिस पर भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग (Embassy) को भेजने का आरोप है। सीआईए टीम ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर तौफीक को हथीन रोड के पास से हिरासत में लिया और  उस पर देशद्रोह समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि तौफीक वर्ष 2022 में अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था, जहां उसकी मुलाकात दिल्ली स्थित पाकिस्तान एंबेसी के एक कर्मचारी से हुई। भारत लौटने के बाद तौफीक ने दिल्ली जाकर उस कर्मचारी से दोबारा मुलाकात की। इसके बाद वह व्हाट्सएप के जरिए भारत की संवेदनशील सूचनाएं साझा करने लगा।

मिली जानकारी के अनुसार, तौफीक ने बीएसएफ में तैनात एक कर्मचारी से जुड़ी जानकारी और पलवल के कुछ अन्य लोगों की सूचनाएं पाकिस्तान भेजीं। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से 12 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं, जिनसे वह व्हाट्सएप कॉल करता था। कुछ चैट्स डिलीट करने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन तकनीकी टीम ने उन्हें रिकवर कर लिया है। Haryana news

जरूरी खबरें