Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा 'छोटा हाथी' पलटा

Editor

Tue, Sep 30, 2025

Haryana news :  हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। श्री मनसा देवी मंदिर से लौटते हुए श्रद्धालुओं से भरे एक छोटे हाथी के पंचकूला सेक्टर 3 के निकट पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और लगभग 26 लोग घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब श्रद्धालु जीरकपुर से श्री माता मनसा देवी मंदिर का माथा टेककर लौट रहे थे।Haryana news

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से गंभीर रूप से घायल कई श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर किया गया है। सभी घायल जीरकपुर के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला सेक्टर 21 पुलिस चौकी इंचार्ज दीदार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छोटा हाथी फ्लाईओवर से नीचे उतरते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस और मेडिकल टीम द्वारा घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक श्रद्धालु की पहचान की प्रक्रिया जारी है।Haryana news

जरूरी खबरें