Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

चंपावत:अनुज पंत की सफलता पर डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान 

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Haryana: हरियाणा के बिजली उपभोगताओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को राहत देने के लिए बिजली बिल माफ़ी योजना 2025 शुरू की है। इस योजना के तहत उन उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जिनका बिजली बिल बकाया है और वे उसे चुकाने में असमर्थ हैं। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं...
बिजली बिल माफ़ी योजना क्या है?

यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए है:

जिनका बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया है।
जो दोबारा बिजली कनेक्शन शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पूरा बकाया नहीं चुका पा रहे हैं।
अब ऐसे उपभोक्ता केवल 25% राशि का भुगतान करके अपना कनेक्शन दोबारा शुरू करवा सकते हैं।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ केवल वे परिवार उठा सकते हैं:

जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है।
जो हरियाणा के मूल निवासी हैं।
जिनका मासिक बिजली उपयोग 180 यूनिट से अधिक न हो।
आवश्यक दस्तावेज़Haryana

पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
मोबाइल नंबर
वर्तमान ईमेल आईडी
आधार कार्ड
परिवार पहचान पत्र
आय प्रमाण पत्र
पिछले 12 महीनों का बकाया बिजली बिल
हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले अपने नज़दीकी बिजली विभाग कार्यालय जाएँ।
वहाँ से योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें।
फ़ॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
फ़ॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
पूरा फ़ॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा करें।Haryana

जरूरी खबरें