Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:ईरान में रह रहे उत्तराखंडी प्रवासियों की सुरक्षित वापसी हेतु जिला प्रशासन की अपील

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 2, 2025

ईरान में रह रहे उत्तराखंडी प्रवासियों की सुरक्षित वापसी हेतु जिला प्रशासन की अपीलभारत सरकार द्वारा ईरान में निवासरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंपावत जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके कोई परिजन, रिश्तेदार अथवा जानने वाले उत्तराखंडी नागरिक वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं और भारत वापस लौटना चाहते हैं, तो उनका विवरण शीघ्र उपलब्ध कराएं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ऐसे प्रवासियों की सूची तैयार की जा रही है, जिसे भारत सरकार को भेजकर उनकी वापसी सुनिश्चित की जाएगी। अतः प्रवासियों से संबंधित जानकारी निम्न प्रारूप में साझा की जानी अपेक्षित है:

आवश्यक विवरण का प्रारूप:

नाम

पिता/पति का नाम

उत्तराखंड में स्थायी पता

संपर्क व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल नंबर

यदि कोई परिजन साथ रह रहा हो, उसका नाम

ईरान में वर्तमान पता / मोबाइल नंबर / व्हाट्सएप नंबर

पासपोर्ट संख्या

जिला प्रशासन चंपावत जनपद के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रवासियों के परिजनों से अपील करता है कि वे इस विषय में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल जिला कार्यालय, चंपावत में अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंपावत में उपरोक्त विवरण साझा करें।

जरूरी खबरें