रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
Laxman Singh Bisht
सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
सीमांत की गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में दिवस निर्धारित किए जाने की मांग
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत ग्राम सभा गुड़मांगल, गुरेली ,मंडलक पांडे, मच पीपल, सेल पेडू , बगोटी ,लेटी डूंगरा आदि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड में नंबर ना आने पर ग्राम प्रधानों ने गहरी नाराजगी जताई है । गुड़मांगल की ग्राम प्रधान रीता सिंह व अन्य ग्राम प्रधानों ने बताया उनकी ग्राम पंचायतो की गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड किए जाने हेतु लंबी दूरी तय कर उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट जाना पड़ता है लेकिन अल्ट्रासाउंड केंद्र में काफी भीड़ होने से इन दूरस्थ ग्राम की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पता है जिस कारण उनका बार-बार अस्पताल आने-जाने की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान रीता सिंह ने बताया क्षेत्र की गर्भवती महिलाए काफी कठिनाइया उठाकर लोहाघाट अस्पताल पहुंचती है जिसमें उनकी काफी धनराशि खर्च होती है पर उसके बावजूद भी अल्ट्रासाउंड में नंबर नहीं आ पाता है जिस कारण उन्हें बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रीता सिंह ने बताया पूर्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के द्वारा जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया था इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कुछ दिन व्यवस्था ठीक चली पर फिर से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को नंबर ना आने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रीता सिंह व अन्य ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत से सीमांत की ग्राम सभाओं की गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाने हेतु उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में दिवस निर्धारित किए जाने की मांग की है। ताकि उस दिवस पर आकर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड आसानी से हो सके और उन्हें कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। मांग करने में ग्राम प्रधान भावना जोशी,मीरा देवी, रीता सिंह, रमेश सिंह, रेखा आदि ग्राम प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं