रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चिकित्सकों के स्थानांतरण रोकने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल स्वास्थ्य मंत्री व सचिव से की मुलाकात।
Laxman Singh Bisht
चिकित्सकों के स्थानांतरण रोकने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल स्वास्थ्य मंत्री व सचिव से की मुलाकात।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से चार विशेषज्ञ चिकित्सको सहित आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण शासन के द्वारा किया गया है तथा उनके बदले कोई भी प्रतिस्थानी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को नहीं दिए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के चले जाने से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को होने वाली दिक्कत को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले रोकने के लिए देहरादून जाकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल व स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को बताया गया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, श्वास रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र बोरा तथा निश्चेतक डॉक्टर चित्रलेखा बोहरा सहित कुल आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री व सचिव को बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लोहाघाट विधानसभा के तीनों ब्लाकों के दूर-दूर क्षेत्र से जनता उपचार हेतु आती हैं अगर विशेषज्ञ चिकित्सक चले गए तो क्षेत्र की जनता को अपना उपचार कराने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा बाहर के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव से विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण को रोकने की मांग की उन्होंने बताया विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण से आम जनमानस में काफी रोष है। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने बताया स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो चिकित्सक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से नहीं जाना चाहते हैं वह लिखित में एक पत्र दें।

इसके बाद वह पूरा प्रयास करेंगे कि लोहाघाट उप जिला अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सकों को अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाए। आश्वासन दिए जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को धन्यवाद दिया गया। उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है जनहित को देखते हुए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा ।उन्होंने बताया विशेषज्ञ चिकित्सकों का प्रार्थना पत्र भी ज्ञापन के साथ संलग्न किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा जनहित में की गई पहल के लिए लोहाघाट क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।