रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :बिजली कटौती जनरेटर खराब बेरंग लोटी अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं।
Laxman Singh Bisht
बिजली कटौती जनरेटर खराब बेरंग लोटी अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं।
4 घंटे इंतजार करने के बावजूद नहीं हुए अल्ट्रासाउंड महिलाओं में आक्रोश
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल।
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर से सवाल उठे हैं। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय मे आज बुधवार को दूर-दूर क्षेत्रो से कई गर्भवती महिलाएं व मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे हुए थे। पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के जनरेटर मे आई तकनीकी खामी के चलते घंटो इंतजार के बाद कई गर्भवती महिलाएं व मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस अपने घरो को लौटे। जिस कारण महिलाओं व मरीजों में काफी नाराजगी है।
रीठासाहिब से अल्ट्रासाउंड कराने आए भगवान राम व गर्भवती महिलाओं ने बताया ऊर्जा निगम के द्वारा सुबह से पूरे नगर में विद्युत कटौती की गई है जिसकी जानकारी सभी को है। उन्होंने कहा लोहाघाट अस्पताल में लाखों रुपए की लागत से लगाया गया जनरेटर कुछ देर चला और खराब हो गया। विभाग के पास इसे ठीक करने की कोई व्यवस्था तक नहीं थी ।भगवान राम ने बताया लगभग 4 घंटे इंतजार के बाद उन्हें व कई महिलाओं को वापस घरों को लौटना पड़ा कहा यहा आने-जाने में मरीजों का पूरा दिन बर्बाद होता है व काफी खर्च होता है। वहीं महिलाओं ने कहा कई गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सख़्त जरूर है पर जनरेटर खराब होने से उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया।
कहा वह लोग कई दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रही है अस्पताल ने अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखनी चाहिए। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया जनरेटर कुछ देर चला उसके बाद खराब हो गया इस कारण कुछ ही अल्ट्रासाउंड हो पाए जिन महिलाओं मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए हैं उनके अल्ट्रासाउंड कल किए जाएंगे।उन्होंने कहा अब हल्द्वानी से मैकेनिक आकर जनरेटर को ठीक करेगा। वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने बताया महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए एंबुलेंस भेज कर चंपावत जिला चिकित्सालय बुलाया जा रहा है। तो वहीं महिलाओं के द्वारा चंपावत जाने से इनकार कर दिया गया महिलाओं ने कहा उनका अल्ट्रासाउंड लोहाघाट में किया जाए ।जिस पर रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल के द्वारा कल गुरुवार को महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद महिलाएं मानी।
वही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर का कहना है आपदा का समय चल रहा है ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर जैसी महत्वपूर्ण सेवा को चाक चौबंद रखना चाहिए।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।