रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के बाद अब बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0ज्ञान प्रकाश का बागेश्वर स्थानांतरण
Laxman Singh Bisht
स्त्री रोग विशेषज्ञ के बाद अब बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0ज्ञान प्रकाश का बागेश्वर स्थानांतरण।

जनता में गहरा आक्रोश।डॉ 0ज्ञान प्रकाश का तबादला रोकने की मांग

चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी के बाद अब लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश का भी शासन के द्वारा बागेश्वर जिला चिकित्सालय तबादला कर दिया गया है। दो विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक साथ स्थानांतरण होने से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा फर्क पड़ सकता है।जनता को एक बार फिर से दिक्कतों का सामना एक बार फिर से करना पड़ेगा। डॉक्टर ज्ञान प्रकाश के बाल रोग विशेषज्ञ पद पर तैनात होने से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को काफी सुविधा मिल रही थी। डॉ0 ज्ञान प्रकाश के तबादले की जानकारी मिलते ही जनता में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं बेहतर चल रही थी पर शासन के द्वारा एक साथ दो विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले करने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर से बुरा असर पढ़ने जा रहा है। लोगों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी के साथ-साथ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश के तबादले को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं