Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

सूचना

: चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया गया अंतराष्टीय योग दिवस  - गोरल चौड़ मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन  - जिला पंचायत अध्यक्ष , डीएम, एसपी सहित अन्य लोग रहे मौजूद  

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 21, 2024
चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया गया अंतराष्टीय योग दिवस जहां एक और मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी ने गुंजी में योग किया तो वही उनके जिले चंपावत में योग दिवस की काफी धूमधाम से मनाया गया। गोरलचौड़ मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने किया। इस दौरान हजारों लोगों ने चंपावत जिला मुख्यालय गोरलचौड़ मैदान में योग किया। इस दौरान योग शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के योग आसन कराते हुए लोगों को निरंतर अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग करने की अपील की । मुख्य अतिथि जिला जिपं अध्यक्ष ने कहा कि योग शरीर व मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखता है। सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि चंपावत जिले के विभिन्न स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। उन्होंने सभी लोगों से रोज अपने जीवन में योग करने की बात कही। कहा कि योग करने से शरीर एवं मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा ने संबोधन करते हुए कहा कि जिलेभर में बृहद रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी लोगों से अपने जीवन में निरंतर योग करने की बात कही। वही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के लोहाघाट की कोलीढेक झील, रीठासाहिब, देवीधुरा, पूर्णागिरि समेत अन्य स्थानों में भी हजारों लोगो ने योग किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, प्रमुख विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, गोविंद वर्मा, शंकर पांडे, गोविंद सामंत, सुनील पुनेठा, नवीन भट्ट, कृष्णा जोशी, भावना सेठी सहित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें