रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : धर्मार्थ चिकित्सालय मायावती में शुरू हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर। मरीजों की उमड़ी भीड़
Laxman Singh Bisht
6 से 11 अप्रैल तक लगेगा विशाल नेत्र चिकित्सा, ईएनटी,बाल रोग चिकित्सा शिविर।
लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में आज से तीन दिनी निःशुल्क डायबिटीज,थायराइड, हार्मोंस, न्यूरोलॉजी, हार्ट जोड़ एवं गठिया रोगों का शिविर शुरू हो गया है जिसका शुभारंभ चिकित्सालय के प्रभारी एकदेवानंद जी महाराज ने प्रार्थना कर किया तथा ईश्वर से प्रार्थना की, कि सभी को आरोग्य मिले।उन्होंने बताया की 6 से 11 अप्रैल तक यहां विशाल नेत्र चिकित्सा, नाक, कान,गला (ईएंटी) एवं बाल रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जिसके लिए कोलकाता से नेत्र रोग विशेषज्ञों का 11 सदस्यीय दल यहां आ रहा है जिसमें टीम लीडर डॉ सौरभ सान्याल,डॉ रुद्र प्रसाद घोष,डॉ बेला खंबोज,डॉ वीके वेद्य,डॉ पंकज सिल,डॉ जयंत नाथ मंडल,डॉ देवव्रत हलदार,डॉ सुदेस्ना राय,डॉ डीएस दुबे,डॉ अनुज राणा यहां आ रहे हैं।नेत्र ऑपरेशन कर्ताओं के लिए उच्च कोटि के लेंस की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
शिविर के संचालन में मनोज पुनेठा, अनिल पुनेठा, पंकज चौड़ा कोटी,दिनेश जोशी,सतीश पुनेठा तथा मोनिका बिष्ट सहयोग कर रहे हैं।
जब विशेषज्ञ डॉक्टरों के बच्चे भी रोगियों की करने लगे सेवा।
लोहाघाट के धर्मार्थ चिकित्सालय में निस्वार्थ सेवा एवं समर्पण की ऐसी महक आ रही है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्वयं बच्चे भी सेवा करने से अपने को नहीं रोक सके। सेवा कर रहे अमल, आरव,गार्गी,अम्बर तथा अमृतया का कहना है कि पहली बार यहां आने पर उन्होंने जो सेवा और समर्पण का भाव देखकर स्वयं को नहीं रोक पाए।उन्हें जीवन में ऐसा नया अनुभव हुआ है कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म और कर्म नहीं है।उन्हें जो आनंद की अनुभूति हो रही है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।