Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिला अस्पताल में बड़ा उपचार: चंपावत में पहली बार बिना शल्यक्रिया निकाला गया लीवर का मवाद

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 22, 2025

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रहीं नई ऊंचाइयों परमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप अब जनपद के सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का सफलतापूर्वक उपयोग होने लगा है। जनपद चंपावत में चिकित्सा सुविधाएं निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हैं। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय चंपावत में पहली बार “लीवर एबसैस” से पीड़ित एक मरीज का इलाज बिना शल्यक्रिया के किया गया, जिसने चिकित्सा सेवाओं की नई उपलब्धि को रेखांकित किया है।पाटी विकासखंड के दिवान सिंह (उम्र 30 वर्ष) को गत दो माह से पेट में लगातार दर्द, बुखार और कमजोरी की शिकायत थी। कई जगह उपचार कराने के बाद भी जब कोई राहत नहीं मिली, तब उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत लाया गया। परीक्षण के बाद उन्हें "लीवर एबसैस" नामक रोग की पुष्टि हुई, जो यकृत (लीवर) में मवाद एकत्र होने की स्थिति है और समय पर उपचार न होने पर यह जानलेवा हो सकता है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि पहले इस प्रकार के मामलों में बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती थी, लेकिन अब जिला चिकित्सालय में “अल्ट्रासाउंड गाइडेड पिग टेल कैथेटराइजेशन जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध होने से बिना किसी बड़ी सर्जरी के इस रोग का इलाज संभव हो सका है।यह संपूर्ण प्रक्रिया त्वचा पर केवल एक छोटे से छेद के माध्यम से की गई। अल्ट्रासाउंड मशीन की सहायता से मवाद की स्थिति को चिह्नित कर विशेष तकनीक द्वारा एक पतली ट्यूब के माध्यम से मवाद को बाहर निकाला गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित, दर्द रहित और न्यूनतम आक्रामक है, जिससे रोगी को शीघ्र राहत मिलती है और अस्पताल में रहने की अवधि भी कम हो जाती है।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि यह टीमवर्क और चिकित्सा स्टाफ के समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है, इस महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट, सर्जन डॉ. लता, नर्सिंग ऑफिसर बबीता और लता की संयुक्त टीम ने उच्चतम दक्षता के साथ सम्पन्न किया। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्थिर हैं और चिकित्सीय निगरानी में हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है। आज वह समय आ गया है जब सीमांत क्षेत्रों में भी मरीजों को बड़े शहरों जैसे उपचार उपलब्ध हो रहे हैं। यह उपलब्धि जनपद चंपावत के लिए एक मील का पत्थर है।इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सीमांत क्षेत्रों के अस्पतालों को सशक्त बनाए जाने का संकल्प धरातल पर उतर रहा है और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

जरूरी खबरें