रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हिमवत्स ने चंपावत:मनाया स्तनपान सप्ताह माताओं को किया जागरूक
Laxman Singh Bisht
हिमवत्स ने मनाया स्तनपान सप्ताह माताओं को किया जागरूक

चंपावत : विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 के अवसर पर हिमवत्स संस्था की ओर से डॉ. जी.बी. बिष्ट, सचिव एवं पंकज बोहरा ने आंगनबाड़ी केंद्र, चौडा राजपुरा, चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद एक घंटे के अंदर शिशु को मां का पहला पीला दूध पिलाना और 6 महीने तक केवल स्तनपान कराना शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।डॉ. जी.बी. बिष्ट ने कहा कि स्तनपान न केवल शिशु को रोगों से बचाता है बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। पंकज बोहरा ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को स्तनपान एवं पोषण संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।