Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डबल खुशियों की सवारी (DKKS)" – मातृ एवं नवजात शिशुओं के लिए समर्पित एंबुलेंस सेवा

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 3, 2025

डबल खुशियों की सवारी (DKKS)" – मातृ एवं नवजात शिशुओं के लिए समर्पित एंबुलेंस सेवाजनपद चम्पावत के देवीधुरा क्षेत्र में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सशक्त और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “डबल खुशियों की सवारी (DKKS)” नामक एक विशेष एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई है। यह सेवा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षित और समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समर्पित है।यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान ने बताया कि DKKS सेवा का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मॉडल डिलीवरी केंद्रों – पनिया, देवीधुरा और पाटी – तक पहुंचाना, प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से उनके घर वापस पहुंचाना तथा 0 से 28 दिन के उच्च जोखिम वाले नवजात शिशुओं को जिले के भीतर उपयुक्त स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना है, विशेषकर जब 108 और 102 जैसी आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध न हों।इस सेवा के उपयोग के लिए एक ही संपर्क नंबर निर्धारित किया गया है – 9105108102।जब किसी महिला को प्रसव पीड़ा हो, तो परिवार को सर्वप्रथम 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल करना चाहिए। यदि 108 सेवा उपलब्ध नहीं है, या कच्चे रास्तों के कारण गांव तक नहीं पहुंच सकती, तो DKKS को सीधे कॉल किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में DKKS गर्भवती महिला को निकटतम पक्के रास्ते तक पहुंचाएगी, जहां से 108 सेवा आगे की जिम्मेदारी संभाल सकती है। DKKS सेवा प्राथमिकता के आधार पर गर्भवती महिला को निकटतम उपयुक्त स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।प्रसव के पश्चात, DKKS सेवा देवीधुरा और पर्निया डिलीवरी केंद्रों से मां और नवजात शिशु को उनके घर वापस पहुंचाने की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। यह वापसी सेवा प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यह एंबुलेंस देवीधुरा क्षेत्र में तैनात रहेगी, हालांकि इस वाहन में नर्स या फार्मासिस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।यदि DKKS का उपयोग मातृ और नवजात सेवाओं के अलावा किसी अन्य प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के लिए किया जाता है, तो इसके लिए ₹7 प्रति किलोमीटर (दोनों तरफ की दूरी मिलाकर) के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क लिया जाएगा।जनता से अपील है कि इस सेवा का लाभ आवश्यकता पड़ने पर उठाएं तथा जानकारी को अपने गांव, समुदाय एवं परिचितों तक अवश्य पहुंचाएं, ताकि कोई भी महिला अथवा नवजात शिशु समय पर स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे। “डबल खुशियों की सवारी” सिर्फ एक एंबुलेंस नहीं, बल्कि सुरक्षित मातृत्व और नवजात जीवन रक्षा की दिशा में एक समर्पित पहल है।

जरूरी खबरें