रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:रेगांव मे बंगाली डॉक्टर के इलाज से बिगड़ी बुजुर्ग महिला की हालत। परिजनों ने लगाया आरोप।
Laxman Singh Bisht
रेगांव मे बंगाली डॉक्टर के इलाज से बिगड़ी बुजुर्ग महिला की हालत। परिजनों ने लगाया आरोप।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज। स्वास्थ्य विभाग से कार्यवाही की मांग।
बंगाली डॉक्टर के द्वारा बुखार की दवा देने के बाद बुजुर्ग महिला को हुआ रिएक्शन पूरे शरीर में हुए दाने।

चंपावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में अस्पताल की सुविधा न होने के कारण कई जगह बंगाली चिकित्सकों के द्वारा डेरा डाला गया है ।जिनके द्वारा काफी महंगा इलाज मरीजों का किया जाता है कभी-कभी इन बंगाली डॉक्टर के लत से मरीजों की जान पर बन आती है पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन चिकित्सकों की कभी जांच नहीं की जाती। ऐसा ही एक मामला जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगांव से आया है। जहां एक बंगाली डॉक्टर के द्वारा एक बुजुर्ग बसंती देवी का बुखार का उपचार किया गया था बुखार की दवा खाते ही बसंती देवी की हालत बिगड़ने लगी और उनके पूरे शरीर में एलर्जी हो गई। बसंती देवी की बेटी मंजू बिष्ट ने बताया 20 दिन पूर्व उनकी मां बसंती देवी को बुखार आया था जिस कारण वह रेगांव के स्टेशन बाजार में बंगाली चिकित्सक के पास उपचार हेतु गई। मंजू बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा बंगाली चिकित्सक के द्वारा उपचार हेतु उनकी मां से चार-पांच सो रुपए लेकर बुखार की दवा दी गई। उन्होंने कहा बुखार की दवा खाते ही उनकी मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और दवा के रिएक्शन से उनके पूरे शरीर पर दाने हो गए। इसके बाद वह अपनी मां को लेकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय आई जहां अभी भी उनका उपचार चल रहा है ।उन्होंने बताया उनकी मां बसंती देवी की हालत अभी भी ठीक नहीं हुई है। उन्होंने सीएमओ चंपावत व स्वास्थ्य विभाग से इस प्रकार के चिकित्सकों की जांच करने तथा रेगांव अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं व चिकित्सक की तैनाती मांग की है। फिलहाल मामले में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बात ही पता लग पाएगा। पर गांवो की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाल है।
विज्ञापन
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।