Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Success Story: हरियाणा के छोटे से गांव की बेटी बनी IAS अफसर, जाने इनकी सफलता की कहानी

Editor

Sun, Sep 7, 2025

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। हर साल लाखों युवा यह परीक्षा देते हैं। लेकिन सिर्फ कुछ ही इसे पास कर सफलता हासिल कर पाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी प्रशंसा बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी करती है।

वो IAS, जिसने अमिताभ बच्चन को बनाया अपना फैन

आज हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत IAS आशिमा गोयल के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने तेज दिमाग से बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अपना फैन बना लिया था। 

पढ़ाई में रहीं अव्वल

हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर की मूल निवासी आशिमा गोयल उत्तराखंड कैडर के 2020 बैच से IAS के रूप में कार्यरत हैं। आशिमा बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं और परीक्षाओं में उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। आशिमा के पिता साइबर कैफे चलाते हैं और उनकी मां होम मेकर हैं। वहीं, उनकी बड़ी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

इंजीनियरिंग के साथ तैयारी

स्कूली शिक्षा के बाद आशिमा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री हासिल की है। हालांकि, उन्होंने एमटेक कोर्स के दौरान ही UPSC की तैयारी करने का फैसला किया था। ग्रेजुएशन करने के बाद आशिमा को बेंगलुरु में एक हाई सैलरी वाली कॉर्पोरेट नौकरी मिल गई थी। हालांकि, नौकरी के साथ-साथ ही उन्होंने UPSC की तैयारी भी की।

दूसरे प्रयास में बन गईं IAS

वहीं, साल 2018 में पहली बार आशिमा ने UPSC परीक्षा दी, लेकिन उन्हें पहली बार में सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और परीक्षा की तैयारी के पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद आशिमा ने बिना कोचिंग के तैयारी की और आखिरकार UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली और 2019 में अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 65वीं रैंक के साथ IAS बन गईं।

रोजाना 9-10 घंटे की पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आशिमा केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान रोजाना 9-10 घंटे पढ़ाई किया करती थीं। अपने पहले प्रयास में असफल होने के बाद उन्होंने UPSC सिलेबस में अपने कमजोर पॉइंट पर ध्यान केंद्रित किया।

IFS ऑफिसर से की शादी

अपनी पोस्टिंग के बाद आशिमा को शुरू में केरल कैडर में तैनात किया गया था। बाद में उन्होंने 2022 में IFS अधिकारी राहुल मिश्रा से शादी करने के बाद इंटर-कैडर ट्रांसफर लिया, जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड कैडर में भेज दिया गया।

पांच सेकंड में जवाब देकर जीता बिग बी दिल

इसके अलावा, उन्हें प्रसिद्ध हिंदी टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति से भी सुर्खियां मिलीं, जहां वह अभिनव सिंह नामक एक प्रतियोगी की मदद करने के लिए वीडियो कॉल के जरिए शो में शामिल हुईं। उन्होंने केवल पांच सेकंड में ही पूछे गए सवाल का जवाब दे दिया था, जिससे बिग बी उनसे प्रभावित और उनसे फैन हो गए थे। अमिताभ बच्चन ने उसके असाधारण ज्ञान के लिए काफी सराहना की थी।

जरूरी खबरें