Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : विकासनगर:नवरात्र पर भारी मात्रा में गौवंशो के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 31, 2025

प्रदर्शनकारियों ने गौवंश के अवशेषों को सड़क पर रखकर किया रोड जाम बाजार हुआ बंद

सोमवार को देहरादून के विकासनगर में उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब बजरंगदल समेत हिंदूवादी संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने हरबर्टपुर चौक पर गौवंशो के अवशेषों को रखकर हंगामा काटते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर दौड़े प्रशासनिक अमले ने कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को बामुश्किल शांत करवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया । ईद के दिन आज करीब ग्यारह बजे कुछ सोशल मीडिया एकाउंट पर यमुना नदी किनारे पड़े भारी मात्रा में गौवंश अवशेषों के साथ एक वीडियो वायरल हुई, जो देखते ही देखते चारों तरफ आग की तरह फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचता उससे पहले ही हिंदूवादी संगठनों के लोगो ने नदी से बरामद 13 से अधिक गौवंश अवशेषों के साथ हरबर्टपुर चौक पहुंचे और उन्हें सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। नवरात्र पर हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसको देखते हुए कोतवाली विकासनगर पुलिस सहित आसपास के थाना क्षेत्रों से भी भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने वहीं हंगामा बढ़ता देख एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह और एसपी देहात रेनू लोहनी सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया । साथ ही अवशेषों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई को भेज दिया। तब जाकर कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला । हालांकि जाम खुल जाने के बाद प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली, लेकिन माहौल तनावपूर्ण देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर डटा हुआ है।वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के बाद विकासनगर पहुंचे एस एस पी देहरादून ने प्रदर्शकारियों के साथ नदी में पहुंचे जहां से गौवंशो के अवशेषों को प्रदशनकारियों के द्वारा बरामद किए गए थे विकासनगर में बरामद हुए गोवंश अवशेष मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हिमाचल और उत्तराखंड के बीच मौजूद यमुना नदी पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही घटना से जुड़ी जानकारी हासिल कर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां एक और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है, साथ ही कहा कि त्योहारों के मौके पर इतनी बड़ी मात्रा में बरामद गौवंश अवशेष को देखते हुए सांप्रदायिक सोहार्द बिगड़ने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता जिस पर भी पुलिस काम कर रही है। तो वहीं विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस घटना की कडे शब्दों में निंदा की है कहा कि यह घटना उग्र रूप ले सकती थी लेकिन हिन्दू संगठनों ओर गाय में आस्था रखने वाले लोगों ने संयम का परिचय देते हुए बड़ी अनहोनी नहीं होने दे उन्होंने कहा कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा गौकशी में संलिप्त लोगों को ढूंढ कर निकाला जायेगा ओर इन्हें संरक्षण देने वाले लोगों को भी बक्शा नहीं जाएगा ऐसा कार्य इन्होंने हिन्दुओ की आस्था को ठेस पहुंचाई है ।

जरूरी खबरें