रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : विकास नगर देर रात युवक की गोली मारकर हत्या । क्षेत्र में सनसनी ।
Laxman Singh Bisht
विकास नगर देर रात युवक की गोली मारकर हत्या भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा मृतक रोहित नेगी।
सोमवार देर रात प्रेम नगर क्षेत्र में बोलेरो से घर लौटते समय रोहित नेगी नाम के युवक पर सामने से आए मोटरसाइकिल सवार युवक ने गोली चला दी।आनन फानन में घायल रोहित को उसके दोस्त अभिषेक ने अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेजा ।घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार आरोपी फरार हो गए। सूत्रों के एक निजि शिक्षण संस्थान का छात्र बताया जा रहा है मुख्य आरोपी। वहीं मृतक रोहित नेगी भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है ।थाना प्रेमनगर अंतर्गत मांडूवाला क्षेत्र की घटना। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है । घटना को लेकर एसपी सिटी देहरादून ने बताया कि बीती रात को यह घटना उस वक्त हुई, जब डी बी आई टी चौक के नजदीक बोलेरो कार सवार कुछ युवकों के सामने दो बाइक सवार युवक आए और उन्होंने फायर झोंक दिया, गोली रोहित नेगी नाम के युवक के गले में लगी, इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले के संबंध में उन्होंने आगे बताया कि मृतक युवक के दोस्त की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। टीमों का गठन कर लिया गया है और संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।