Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: हल्द्वानी:पीआरडी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस ने पीआरडी जवान से 10हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 1, 2023
  मुख्यमंत्री के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने के निर्देशों के तहत हल्द्वानी के पीआरडी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार को विजिलेंस ने पीआरडी जवान से ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है विजिलेंस कार्यालय हल्द्वानी के पुलिस उपाधीक्षक अनिल मनराल के निर्देश पर विजीलेंस ने यह कार्रवाई करी सीओ मनराल ने बताया पीआरडी जवान के द्वारा विजिलेंस कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पीआरडी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार के द्वारा उनसे ड्यूटी लगाने की एवज में ₹15000 की रिश्वत मांगी जा रही थी लेकिन निवेदन करने पर वह ₹10000 में मान गए तथा जवान की ड्यूटी अक्टूबर माह में जिला आबकारी कार्यालय रुद्रपुर में लगा दी पीआरडी जवान के द्वारा पारिवारिक वजह से अपनी ड्यूटी गदरपुर की ओर लगाने की प्रार्थना करी गई जिस पर प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा ₹10000 की मांग करी गई लेकिन पीआरडी जवान रिश्वत नहीं देना चाहता था सीओ मनराल ने बताया पीआरडी जवान की शिकायत पर विजिलेंस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर मनोहर सिंह दसोनी के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित कर प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार को पीआरडी जवान से ₹10000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है जिन पर विधिवत कार्यवाही करी जा रही है ट्रैप टीम में इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव , एसआई कैलाश चंद्र जोशी ,हेड कांस्टेबल दीप सिंह जोशी, कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे वहीं निदेशक विजिलेंस द्वारा ट्रैप टीम को ₹5000 नकद ईनाम की घोषणा करी गई वहीं सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने लोगों से अपील करते हुए कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आए और टोल फ्री नंबर 1064 पर कॉल करें जिस पर विजिलेंस तत्काल कार्रवाई करेगी

जरूरी खबरें