Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

सूचना

: लोहाघाट:फोर्ती के महारूद्र मंदिर में चोरों का धावा

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 30, 2023
फोर्ती के महारूद्र मंदिर में चोरों का धावा लोहाघाट में एक बार फिर से मंदिरो में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है चोरों ने लोहाघाट नगर से लेकर फोर्ति ग्राम सभा के महारूद्र मंदिर में धावा बोलकर घंटिया चुरा ली है मंदिर में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीण ने मंदिर में हुई चोरी की घटना की सूचना लोहाघाट पुलिस को दी सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वहीं फोर्ति के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेखर पुनेठा ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों के द्वारा देर रात फोर्ती के प्रसिद्ध महारुद्र मंदिर से लगभग आठ आठ किलो की 2 घंटियां चुरा ली है तथा मंदिर में तोड़फोड़ करी गई है जिस कारण ग्रामीण में काफी आक्रोश है वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग करी है मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र में अधिकतर मंदिरो से चोरी हो चुकी है और पिछले महीने ही पुलिस के द्वारा क्षेत्र के मंदिरों में चोरी करने वाले दो नेपाली शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन एक बार फिर से मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है वही लोग चोरी की घटनाओं को नशेड़ियों से भी जोड़कर देख रहे हैं

जरूरी खबरें