Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:घटिया गुणवत्ता की सामग्री वितरित कर श्रमविभाग धूमिल कर रहा है मुख्य मंत्री की छवि श्रमविभाग से मिले सामान को लौटाकर असलियत बताना चाहते है लोग सी.एम.को |

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 19, 2024
घटिया गुणवत्ता की सामग्री वितरित कर श्रमविभाग धूमिल कर रहा है मुख्य मंत्री की छवि  श्रमविभाग से मिले सामान को लौटाकर असलियत बताना चाहते है लोग सी.एम.को उत्तराखंड श्रमविभाग के अधीन काम करने वाला भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि को धूमिल करने मे लगा हुआ है | पहले यह विभाग कांग्रेसी शासन के दौरान हरक सिंह रावत के पास हुआ करता था | इसमें शुरू से ही भ्रष्टाचार की बू आया करती थी |सत्ता परिवर्तन के बाद पुराने ढर्रे में ही चले आ रहे अधिकारियों ने न तो अपनी संस्कृति बदली है न प्रवृत्ति इसका नतीजा यह निकला है कि कामगारों,श्रमिकों एवं अन्यान्य गरीब लोगों को दी जाने वाली सिलाई मशीने,सोलर लालटेन,टूलकिट आदि की गुणवत्ता एकदम निम्न स्तर की है |यही नही कामगारों के बच्चों को छात्रवृत्ति, विवाहोपरान्त,मरणोपरान्त,प्रसूति आदि के लिए जो सहायता दी जाती है उनसे पात्र व्यक्ति तो तापते रह गये हैं| सामर्थ्यवान लोग उसका लाभ उठा रहे है|विभाग का आलम यह है कि विभागीय अधिकारी इन कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी तक नही देते है |नतीजन वह लोग ही इसका फायदा उठा रहे है जो विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क में रहते है,जिसे विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी रहती है | उन्हें इन घटिया सामानों को लाने के लिए अपने गांव से टनकपुर जाना पड़ता है, जिसमें उन्हें काफी धन एवं समय बर्बाद करना पड़ रहा है,जबकि वहा से मिलने वाले सामान की क्वालिटी इतनी घटिया है कि लोग उसका उपयोग करने के बजाय सीधे अपने घरों मे रखकर सरकार को कोस रहे है |सामान लेकर लौटे गोपाल राम,सुन्दर राम,मोहन चंद्र,लता पांडे,रेखा देवी,पुष्कर राम,ललिता पांडे आदि का कहना है कि अब वे इस सामान को मुख्य मंत्री को लौटाने की तैयारी कर रहे है,जिससे उन्हें यह मालूम हो सके की उनके अधीन विभाग में कैसा गोरखधंधा चल रहा है?   सामाजिक कार्यकर्त्ता मोहन चंद्र पान्डेय का कहना है कि विभागीय सामान की क्वालिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि इनकी खरीद-फरोख्त में व्यापक हेरा फेरी की गयी है |यह एक गंभीर जांच का ऐसा विषय है जो सीधे मुख्यमंत्री की बेदाग छवि को धूमिल करने का एक सोची समझी साजिश मान रहे है

जरूरी खबरें