Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: चंपावत :सूरज प्रहरी द्वारा नगर पालिका चंपावत में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच टीम ने निर्माण कार्यों की करी जांच

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 31, 2023
सूरज प्रहरी द्वारा नगर पालिका चंपावत में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच टीम ने निर्माण कार्यों की करी जांच भाजपा नेता सूरज प्रहरी के द्वारा नगर पालिका चंपावत पर निर्माण कार्यों में धाधली व वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे को पालिका के कार्यों की जांच करने की मांग करी थी डीएम चंपावत के आदेश पर पालिका के निर्माण कार्यों की जांच करने के लिए एसडीएम सौरव असवाल के नेतृत्व में जांच टीम गठित करी गई सोमवार को जांच टीम के द्वारा पालिका के द्वारा कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों व दस्तावेजों की गंभीरता से जांच करी सूरज प्रहरी ने आरोप लगाते हुए कहा नगर पालिका चंपावत के द्वारा नगर में विकास कार्यों के नाम पर खुली लूट मचाई गई पालिका द्वारा हर वर्ष विद्युत ,पीवीसी ,शौचालय निर्माण व अन्य विकास कार्य करने के नाम पर पालिका कर्मचारियों की मिली भगत से सरकारी धन की लूट मचा रखी है तथा अपने लोगों को फायदा पहुंचाया गया है प्रहरी ने कहा पालिका में निर्माण कार्य के नाम पर कमीशन का मोटा खेल खेला जा रहा है सूरज ने कहा उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं है वह तो सिर्फ पालिका के द्वारा किए जा रहे घोटालों को उजागर कर रहे हैं उन्होंने कहा पालिका के एक-एक घोटाले को खोल कर जनता के सामने रखा जाएगा उनकी लड़ाई सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ है अब यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा निर्माण कार्यों में घोटाले हुए हैं या सिर्फ आरोप है अगर भ्रष्टाचार है तो भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ प्रशासन क्या कार्रवाई करता है फिलहाल यह प्रकरण चंपावत में काफी चर्चाओं में हैं जांच में एई अनुपम राय व पालिका कर्मी व सूरज प्रहरी मौजूद रहे कुल मिलाकर प्रहरी के गंभीर आरोपों के बाद पालिका विवादों के घेरे में आ गई है

जरूरी खबरें