Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:रीठा साहिब पुलिस ने जेजेएम योजना मरम्मत में पिता पुत्र के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा किया दर्ज बिना कार्य किए ही विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत से आपदा निधि के दो लाख रुपए किए हजम

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
रीठा साहिब पुलिस ने जेजेएम योजना मरम्मत में पिता पुत्र के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा किया दर्ज बिना कार्य किए ही विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत से आपदा निधि के दो लाख रुपए किए हजम एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर रीठा साहिब पुलिस ने जल जीवन मिशन योजना में मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया 10 फरवरी 2025 को ग्राम सभा धरसो के ग्रामीणों व ग्राम प्रधान माधवी देवी पत्नी मोहन नाथ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया उनके गांव की जल जीवन मिशन योजना जो बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस कारण गांव में पानी नहीं आ रहा है विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों द्वारा पेयजल योजना में पानी न आने व पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के की बात विधायक अधिकारी को बताई गई तथा विधायक निधि से मरम्मत करने की मांग की गई जिस पर विधायक अधिकारी ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया गांव की जल जीवन मिशन योजना में पाइप लाइन मरम्मत के लिए पूर्व में ही उनके द्वारा आपदा निधि से दो लाख रुपए की स्वीकृति कर दी गई है इसके बाद ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पाटी ब्लॉक कार्यालय में जाकर मामले की जानकारी ली तो अधिकारियों के द्वारा बताया गया भुवन चंद्र भट्ट पुत्र तिलोमनी भट्ट निवासी मछीयाड़ा द्वारा अपने पिता तिलोमनी भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ चंपावत को ठेकेदार बनाकर कार्य की 2लाख व 35 हजार रुपए की निकासी कर ली है मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण हतप्रभ रह गए इसके बाद प्रधान पति मोहन नाथ गोस्वामी ने रीठा साहिब थाना अध्यक्ष को भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए शिकायती पत्र दिया गया मामले में थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट ने मामले की गंभीरता से जांच की थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी भुवन चंद्र भट्ट ने अपने पिता तिलोमनी भट्ट को ठेकेदार बनाकर बिना मौके पर गए बिना कोई कार्य के फर्जी रूप से कागजात तैयार कर पेयजल का टेंडर लगाकर विभाग के लोगों से मिली भगत कर सरकारी धन क्रमश 2 लाख व 35 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं जांच मे मौके पर भुवन चंद्र भट्ट व उसके ठेकेदार पिता तिलोमनी भट्ट या विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं आया थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया जांच के दौरान उनके द्वारा स्थानीय लोगों के बयान लिए गए योजना का स्थल निरीक्षण किया गया जांच में जल जीवन मिशन योजना में मरम्मत किए बिना ही सरकारी धन का आहरण किए जाने की पुष्टि हुई है प्रथम दृष्टया उक्त प्रकरण में आरोपी भुवन चंद्र भट्ट पुत्र तिलोमनी भट्ट तथा तिलोमनी भट्ट पुत्र प्रेम वल्लभ भट्ट के खिलाफ धारा 318( 4) 338/ 336(3) 340(2) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच जारी थानाध्यक्ष ने बताया इसमें पाटी ब्लॉक कार्यालय के अभियंता व कुछ कर्मचारी की भी मिली भगत सामने आई है जिनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी वहीं थानाध्यक्ष द्वारा की गई निष्पक्ष जांच का ग्रामीणों ने स्वागत किया है मामले में पुलिस आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सकती है मालूम हो पाटी ब्लॉक कार्यालय में पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं वही जनता द्वारा के द्वारा ग्रामीणों की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की सराहना की है तथा भ्रष्टाचार में लिफ्त विभागीय अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की है

जरूरी खबरें