रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:टैक्सी चालक को लाठी डंडों से पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Laxman Singh Bisht
टैक्सी चालक को लाठी डंडों से पीट-पीट कर किया गंभीर रूप से घायल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग मे टैक्सी चालक को एक व्यक्ति ने लाठी डंडों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में चालक को काफी गंभीर चोटें आई हैं। घायल टैक्सी चालक की तहरीर पर टनकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूर्णागिरि मार्ग पर टैक्सी चलाने वाले चालक प्रकाश सिंह महर निवासी लोहाघाट ने गैंडाखाली के मोहित कनवाल पर आरोप लगाया है कि दो बार उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घायल चालक ने आरोप लगाया 4 जून की रात 8 बजे वह टैक्सी स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान मोहित कनवाल वहां आ पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। तहरीर में कहा गया है कि मोहित कनवाल ने फिर से 5 जून को दोपहर बूम शारदा घाट के पास उसके किराये के कमरे में घुस लाठी डंडे से मारपीट की हमले मे उसके हाथ पांव, सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर टनकपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 331 (4) और 315 (2) के तहत मोहित कनवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा