रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:फरार लुटेरों को लूट के माल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
17 जून को युवक को लूट कर फरार चल रहे लुटेरों को टनकपुर पुलिस ने धरदबोचा ।
अजय सिंह मेहता पुत्र डुंगर सिंह मेहता निवासी मुडियानी चम्पावत के द्वारा थाना टनकपुर में तहरीर देते हुए बताया कि तीन अज्ञात युवकों द्वारा वादी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन वीवो, भूरे रंग का पर्स जिसमें 8000/- रुपये नगद, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, लूट लिया गया।तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर चेतन रावत के द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए कल 18 जून को अभियुक्त अमीर उर्फ लाला पुत्र अमीर खान निवासी मौ0 लाल इमली पड़ाव टनकपुर उम्र 28 वर्ष को सालवनी जंगल टनकपुर से छीनीगोठ को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया था। घटना में शामिल 02 अन्य आरोपी फरार चल रहे थे दोनों अभियुक्तों को आज 19जून को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त साबिर हुसैन के कब्जे से ₹3000/- नगद, एक भूरे रंग का पर्स, वादी का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं अभियुक्त शुभम आर्य के कब्जे से ₹3000/- नगद, वादी का एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद किया गया। पुलिस टीम में चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर , पूरण सिंह तोमर, व0उ0नि0 थाना टनकपुर , हे0कानि0 कमल कुमार थाना टनकपुर , हे0कानि0 विनोद यादव थाना टनकपुर शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश