Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

: लोहाघाट:खेतीखान में बहन से छेड़खानी कर रहे युवकों को रोकना भाई को पड़ा भारी युवकों ने भाई पर किया हमला पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 5, 2024
खेतीखान में बहन से छेड़खानी कर रहे युवकों को रोकना भाई को पड़ा भारी युवकों भाई पर किया हमला पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज लोहाघाट थाना क्षेत्र के खेतीखान में एक युवक को बहन से छेड़खानी कर रहे युवकों को रोकना भारी पड़ गया छेड़खानी कर रहे युवकों ने भाई पर हमला कर दिया लोगों ने किसी तरह हमलावर युवकों से भाई को बचाया वहीं भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ लोहाघाट थाने में विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है खेतीखान निवासी एक युवक ने रविवार को लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए बताया शाम को वह अपनी बहन व दोस्तों के साथ घूमने व व्यायाम करने के लिए पोखरी की ओर जा रहे थे तभी पल्सर बाइक सवार करन मोनी व उसके दो दोस्त आए तथा उसकी बहन पर अभद्र टिप्पणी करने लगे जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया तो करन मोनी और उसके दोस्तों ने उन पर हमला कर दिया तथा पास के दुकानदार ने हमलावरों से बचाकर उन्हे अपनी दुकान के अंदर छुपाया लेकिन हमलावरों के द्वारा धारदार हथियार और लाठी डंडों से दुकान के गेट को तोड़ने का प्रयास किया गया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले वहीं भाई ने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी करन मोनी व उसके साथियों पर आईपीसी की धारा 323, 354 (क) 1 ,427 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच एस आई अंजू यादव कर रही है जाच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

जरूरी खबरें