Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

: रुड़की:झबरेड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा,प्रेम प्रसंग के चलते बहू बनी सास की कातिल,प्रेमी संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 29, 2024
झबरेड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा,प्रेम प्रसंग के चलते बहू बनी सास की कातिल,प्रेमी संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश रुड़की के थाना झबरेड़ा क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर फाजलपुर ग्राम में बीती 15 फरवरी को बुजुर्ग महिला का शव उन्हीं के घेर में मृत अवस्था में पाया गया था। महिला के गले में फंदे के निशान पाए जाने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई थी साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी। आज रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया था कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन है साथ ही महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ भी प्रेम संबंध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण गला घोंटना बताया गया था। जांच के दौरान पता चला कि मृतका सास को बहू के अवैध संबंधों की जानकारी मिल गई थी जिसके चलते बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची। एसएसपी ने बताया कि 14 फरवरी को घेर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर बहू ने सास की गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के द्वारा आरोपी बहु और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जरूरी खबरें