Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: हरिद्वार में दिनदहाड़े करोड़ो की डकैती से हड़कंप व्यापारियों में आक्रोश नकाबपोश बदमाशों ने लूट ली ज्वेलर्स की दुकान

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 1, 2024
हरिद्वार में दिनदहाड़े करोड़ो की डकैती से हड़कंप व्यापारियों में आक्रोश नकाबपोश बदमाशों ने लूट ली ज्वेलर्स की दुकान हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े हुई डकैती ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। इस वारदात में 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान में घुसकर करीब 5 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, बदमाशों ने मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर दुकान में मौजूद लोगों को असहाय कर दिया और काउंटर तोड़कर जेवरात समेट लिए। घटना के दौरान गोली चलाई गई हरिद्वार के व्यापारी और भाजपा नेता विशाल गर्ग ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच इस तरह की लूटपाट से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दुकान स्वामी और स्टाफ को गन पॉइंट पर रखकर सभी गहने लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।विशाल गर्ग ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद हरिद्वार के पुलिस के अधिकारियों को फोन पर सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है एसपी प्रर्मेंद्र डोभाल ने कहा पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है जल्द बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है। इस घटना ने हरिद्वार के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है

जरूरी खबरें