Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: चम्पावत:सिक्ख श्रद्धालुओं में जानलेवा हमला करने के आरोपियों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
सिक्ख श्रद्धालुओं में जानलेवा हमला करने के आरोपियों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा किया दर्ज शनिवार को धुनाघाट रीठा साहिब सड़क में लधौली के पास कुछ लोगों ने सितारगंज से रीठासाहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं में जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था रविवार को सितारगंज निवासी भूपेंद्र सिंह ने चम्पावत कोतवाली में लोहाघाट निवासी संजय सिंह फर्त्याल ,दीपक एवं 7 8 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी तहरीर में बताया गया शनिवार 8 जून शाम 6:30 बजे रीठा साहिब गुरुद्वारा जाते समय लधोली के पास संजय सिंह फर्त्याल व उसके साथियों के द्वारा डंडे व धारदार हथियारों से उन पर तथा उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर गंभीर से घायल कर दिया तथा उनकी पगड़ी को उतार दिया गया वही चंपावत कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया वादी की तहरीर पर संजय सिंह फर्त्याल ,दीपक व 7/8 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 ,148, 295 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच , एसएसआई भुवन चंद्र आर्य करेंगे कोतवाल उपाध्याय ने बताया मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी मालूम हो शनिवार को सिख श्रद्धालुओं व बारातियो के बीच हुए विवाद में कई लोग घायल हो गए थे आरोपी संजय फर्त्याल  लोहाघाट थाने का हिस्ट्री सीटर है  

जरूरी खबरें