Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

चंपावत:खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन जारी

लोहाघाट:मुक्ता मेमोरियल होली बिजडम एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित।

: एई जेई भरती घोटाले का आरोपी धारीवाल सरेंडर की फिराक में पुलिस ने किया है 50हजार का इनाम घोषित

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 23, 2023
हरिद्वार सरेंडर करने की फिराक में 50 हजार का इनामी धारीवाल, जिला कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र। पटवारी और एई-जेई पेपर लीक मामले में नाम सामने आने पर संजय धारीवाल भूमिगत हो गया था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।हरिद्वार में पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में फरार 50 हजार के इनामी भाजपा के मंगलौर मंडल का पूर्व अध्यक्ष संजय धारीवाल अब सरेंडर करने की फिराक में है। उसने जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अपने अधिवक्ता को प्रार्थनापत्र दिया है। इसकी भनक लगने ही एसआईटी सक्रिय हो गई हैपुलिस और एसआईटी उसकी तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में दबिश दे रही है। सीआरपीसी की धारा 82 की कार्रवाई करते हुए घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई जा चुकी है

जरूरी खबरें