Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: पुलिस ने नंदी हत्याकांड का किया खुलासा ,बीड़ी बनी हत्या की वजह

Laxman Singh Bisht

Wed, May 17, 2023
पड़ोस में रहने वाला किरायेदार ही निकला नंदी का हत्यारा, बीड़ी बनी हत्या का वजह… एसएसपी पंकज भट्ट ने गोरापड़ाव में हुए नंदी हत्याकांड का खुलासा किया। हत्याकांड के खुलासे को लेकर कई तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की टीमें लगाई थी। हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी न होना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। आखिरकार 12 दिन बीत जाने के के बाद पुलिस नंदी के असल कातिल तक पहुंच गई। नंदी का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसी का पड़ोसी के यह रहने वाला किरायेदार निकला। आरोपी द्वारा गिरवी रखा नंदी का मोबाइल कातिल तक पहुंचने का रास्ता बन गया। विगत 5 मई को गौरापड़ाव हैड़ागज्जर स्थित नंदी देवी का उसी के घर में हत्यारे ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो कई सबूत जुटाये। लेकिन पुलिस कातिल तक पहुंचने में नाकाम रही। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की, हत्याकांड की रात पड़ोस में हुई बर्थडे पार्टी में शामिल लड़कों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस हत्याकांड के लिए लगातार प्रयास कर रही थी इसी बीच तभी मृतका का गायब मोबाइल किसी स्थानीय व्यक्ति के पास मिला। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कोई और व्यक्ति जुआ खेलने के दौरान मोबाइल गिरवी रख कर गया था कि वह पैसे लाएगा तो मोबाइल वापस ले जाएगा लेकिन वह व्यक्ति मोबाइल वापस नहीं ले गया। पुलिस जांच में मोबाइल नंदी का निकला। जिसके पास उस व्यक्ति की तलाश की गई। इस दौरान पता चला कि मनोज पुरी निवासी नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश नंदी के पड़ोस में किराए के मकान में अकेले निवास करता है तथा गौला में रेता बजरी का कार्य करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।आगे पढ़िए…हत्यारोपी ने बताया कि ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली नंदी आंटी के यहां बीड़ी देने गया था लेकिन उसके पास पैसे खुले नहीं थे, ऐसे में उसने उधार बीड़ी उधर मांगी, लेकिन नंदी ने उसे अपशब्द कहते हुए बीड़ी नहीं दी। यह बात उसे चुभ गई। इसके बाद वह कमरे में गया और उसने नंदी को ठिकाने लगाने की योजना बना ली है। देर रात सभी लोगों के सो जाने के बाद अपने कमरे बाहर निकला। वह नंदी के घर के सामने छुप गया और दरवाजे खुलने का इंतजार करता रहा। जैसे ही नंदी ने दरवाजा खोला तो उसने नंदी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिससे नंदी अंदर की ओर गिर गई। उसके बाद से लगातार उसके ऊपर वार करता रहा। नंदी वही पर चित हो गई फिर उसने दुपट्टे से नंदी का गला घोट दिया। उसके बाद को खींचकर बाथरूम में ले गया। जहां उसका सिर टब में डुबो दिया इसके बाद वह नंदी के घर में गया। जहां से उसने बैग कपड़े और नकदी और मोबाइल लिए और फरार हो गया। अगले दिन वह गौला गेट पर जुआ खेलते हुए पैसे हार गया और मोबाइल उसने गिरवी रख दिया। इसके बाद वह अपने घर चले गया। लेकिन गिरवी रखा मोबाइल पुलिस को कातिल तक पहुंचाने में कामयाब रहा। पुलिस उसे कोर्ट पेश करने जा रही है।

जरूरी खबरें